सड़क पर बालू-गिट्टी गिराने में 50 हजार का जुर्माना

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र की भक्तिनगर कॉलोनी में सड़क पर गिट्टी और बालू गिराने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निरीक्षण के दौरान सड़क और नाली जाम पाए गए। उन्होंने जुर्माना लगाने के साथ-साथ तुरंत सफाई करने का निर्देश भी दिया।

सड़क पर बालू-गिट्टी गिराने में 50 हजार का जुर्माना

वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र की भक्तिनगर कॉलोनी में सड़क पर गिट्टी-बालू गिराने में 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल निरीक्षण के दौरान देखा कि सड़क पर बालू-गिट्टी गिराए जाने से रास्ता और नाली जाम हो गया। आवागमन बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इस पर उन्होंने दो लोगों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्हें तत्काल सड़क से बालू-गिट्टी हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने नालों की सफाई भी देखी। नालों के किनारे सिल्ट पड़ा रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि 24 घंटे में सफाई कराई जाए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।