Final Preparations for Navratri at Vindhyavasini Temple Key Decisions Made मिर्जापुर : नवरात्र में मां का चरण स्पर्श नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsFinal Preparations for Navratri at Vindhyavasini Temple Key Decisions Made

मिर्जापुर : नवरात्र में मां का चरण स्पर्श नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

Varanasi News - विंध्याचल में विंध्यवासिनी मंदिर की प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। नवरात्र के दौरान गर्भगृह में मां के चरण स्पर्श पर रोक रहेगी। श्रद्धालुओं और तीर्थपुरोहितों के लिए आवश्यक गाइडलाइन्स...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीTue, 16 Sep 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
मिर्जापुर : नवरात्र में मां का चरण स्पर्श नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

विंध्यवासिनी मंदिर में प्रशासनिक तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप श्री विंध्य पंडा समाज की आमसभा में कई अहम फैसले किए गए विंध्याचल (मिर्जापुर), हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र 21 सितंबर से शुरू होगा। इसके मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री विंध्य पंडा समाज की आमसभा में कई अहम फैसले लिए गए। नवरात्रभर गर्भगृह में मां का चरण स्पर्श प्रतिबंधित होगा। तीर्थपुरोहित या श्रद्धालु फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी नहीं कर सकेंगे। समाज के सदस्य ही फोटो-वीडियोग्राफी करेंगे। उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा। आमसभा में तीर्थपुरोहितों के लिए जरूरी गाइडलाइन तय की गई।

वे अपनी वेशभूषा में रहेंगे। उन्हें अपने पास पहचान पत्र रखने होंगे। वे निर्धारित लाइन में ही अपने यजमानों को दर्शन-पूजन कराएंगे। सुचारु व्यवस्था के लिए प्रशासन से तालमेल बनाए रखना होगा। समस्या होने पर तीर्थपुरोहित पंडा समाज के अध्यक्ष, मंत्री और सदस्यों को सूचित करेंगे। अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि सारी व्यवस्था नवरात्रभर जारी रहेगी। आमसभा में मंत्री भानु पाठक, शनिदत्त पाठक, तेजन गिरी, चंदन द्विवेदी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।