
इस वर्ष कम बजेगी शहनाई, ज्यादा होगा हॉर्न का शोर
Varanasi News - इस वर्ष वाराणसी में मांगलिक कार्यक्रमों के लिए विवाह के मुहूर्त कम हैं, जबकि वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त अधिक हैं। कुल 33 विवाह मुहूर्त में से 28 शुद्ध हैं, जबकि वाहन खरीदने के लिए 58 मुहूर्त उपलब्ध हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कई महीनों में विवाह के मुहूर्त नहीं मिलेंगे।
वाराणसी, मुख्य संवाददाता। इस वर्ष मांगलिक कार्यक्रमों में शहनाई की मंगल ध्वनि कम सुनाई देगी, जबकि वाहनों के हॉर्न का शोर अधिक रहेगा। इसका कारण यह है कि इस वर्ष विवाह के मुहूर्त कम हैं, जबकि वाहन खरीद के मुहूर्त अधिक हैं। वर्ष के दस महीने वाहन खरीद के लिए शुभ माने जाएंगे, जबकि विवाह के मुहूर्त केवल आठ महीनों में मिलेंगे। इस वर्ष अलग-अलग महीनों में कुल 33 विवाह मुहूर्त हैं, जिनमें से पूर्ण रूप से शुद्ध मुहूर्तों की संख्या घटकर 28 रह जाएगी। वहीं, दस महीनों में वाहनों की खरीद के 58 मुहूर्त मिलेंगे। अचल संपत्ति की खरीद के लिए सबसे अधिक मुहूर्त मिलेंगे, जिनकी संख्या 78 है।
सबसे कम मुहूर्त गृह प्रवेश के लिए हैं, इस वर्ष सात महीनों में कुल 18 मुहूर्त हैं। ज्योतिषाचार्य पं. विकास शास्त्री के अनुसार 15 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक खरमास और 15 दिसंबर 2025 से 2 फरवरी 2026 तक शुक्र अस्त होने के कारण शुभ मुहूर्त नहीं हैं। 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन मास होने के कारण विवाह नहीं हो सकेंगे। 17 मई से 15 जून तक अधिक ज्येष्ठ मास होने के कारण शहनाई नहीं बजेगी। 16 जुलाई से 8 अगस्त तक गुरु अस्त होने से भी विवाह के मुहूर्त नहीं मिलेंगे। इसके अलावा 25 जुलाई से 20 नवंबर तक हरि शयनकाल होने के कारण विवाह के मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं। विवाह के मुहूर्त फरवरी: 4, 5, 10, 13, 20, 21 मार्च: 9, 10, 11, 12 अप्रैल: 20, 21, 26 मई: 5, 6, 7, 8 जून 19, 20, 23, 26, 27, 28 जुलाई: 6,7 नवंबरः 21, 24, 25, 26 दिसंबर 2, 3, 11, 12 वाहन खरीदारी के मुहूर्त फरवरी 6, 7, 9, 11, 12, 18, 21 मार्च: 5, 7, 9, 16, 21, 25 अप्रैल 17, 18, 20, 23, 24 मई: 3, 4, 9, 10, 11, 14, 15 जून: 17, 22, 24, 27 जुलाई 2, 4, 9, 11, 12 अगस्त 17, 20, 22, 26, 28 सितंबर 4, 7, 13, 14, 17, 18, 23, 24 नवंबर 11, 12, 16, 25, 26, 28, 29 दिसंबर : 4, 5, 6, 14 संपत्ति क्रय के मुहूर्त जनवरी: 01, 02, 08, 15, 16, 22, 23, 29, 30 फरवरी: 12, 13, 19, 20, 26, 27 मार्च: 12, 13, 18, 21, 28 अप्रैल: 09, 10, 16, 17, 24, 25 मई: 01, 02, 07, 14 जून 18, 19, 25, 26, 27 जुलाई 16, 17, 23, 24, 25 अगस्त 13, 14, 20, 21, 28 सितंबर 04, 10, 11, 17, 18, 19, 25, 26 अक्तूबर 01, 02, 03, 08, 16, 22, 23, 29, 30 नवंबर 12, 13, 14, 19, 20, 26, 27, 28 दिसंबर 10, 11, 12, 17, 18, 19, 24, 25 गृह प्रवेश के मुहूर्त फरवरी: 6, 7, 11, 20 अप्रैल : 20, 24 मई: 8, 14 जूनः 24, 27 जुलाई : 1, 11 नवंबर : 25, 26 दिसंबर 3, 4, 5,12

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




