दो ट्रको की टक्कर, चालक की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - लोहता क्षेत्र में रिंग रोड फेज दो पर मंगलवार सुबह चार बजे खेवसीपुर गांव के पास दो ट्रकों के बीच तेज टक्कर हो गई। इस हादसे में 32 वर्षीय ट्रक चालक रोहित कुमार पाल की मौत हो गई। वह राजातालाब की ओर जा रहा था, जब उसकी गाड़ी एक ट्रेलर से टकरा गई।
लोहता। थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज दो पर मंगलवार भोर चार बजे खेवसीपुर गांव के पास ओवरब्रिज पर दो ट्रकों में तेज टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जौनपुर के शिवपुर (जमैथा) निवासी 32 वर्षीय चालक रोहित कुमार पाल खाली ट्रक लेकर राजातालाब की ओर जा रहा था। खेवसीपुर के पास रोहित के आगे जा रहे एक ट्रेलर से जा टकराया। आसपास के लोगों ने लोहता पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने घायल रोहित को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेजा। सुबह आठ बजे रोहित की मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


