Varanasi News: पौधों में गलन और फलियों में सड़न शुरू

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में तेज बारिश और बाढ़ के कारण सब्जी फसल को व्यापक नुकसान का खतरा है। किसानों का कहना है कि मिर्च और अन्य सब्जियों में सड़न शुरू हो गई है। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने किसानों को उचित प्रबंध करने की सलाह दी है।

Varanasi News: पौधों में गलन और फलियों में सड़न शुरू

Varanasi News: वाराणसी, हिटी। कई दिनों से रूक-रूक कर तो इधर बीच लगातार तेज बारिश एवं गंगा-वरुणा के तटवर्ती खेतों में बाढ़ का पानी पहुंचने से सब्जी फसलों को व्यापक नुकसान होने की आशंका है। फूलगोभी और चौलाई के पौधों में गलन जबकि नेनुआ, खीरा, कोहड़ा और परवल की फलियों में कीचड़ की वजह से सड़न शुरू हो गई है। सम्भावित नुकसान की सोचकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। आराजी लाइन ब्लॉक के बेलवा, शाहंशाहपुर, सिंहोरवा दक्षिणी, जक्खिनी, बहादुरपुर, रमईपुर, जमुनीपुर, मरूई, इटही, हेड के पूरा, चिरईगांव के रमचंदीपुर, गोबरहां, मुस्तफाबाद, मोकलपुर के अलावा लोहता क्षेत्रगांवों के किसानों ने बड़े रकबे में मिर्च, टमाटर, बैगन, नेनुआ, परवल, केला और कद्दू वर्गीय सब्जियों की खेती की है। इन सबके खेतों में पानी लग गया है。

किसानों की चिंताएं

जक्खिनी संवाद के अनुसार, अभी बाढ़ का पानी मिर्जापुर से वाराणसी सीमा में नहीं आ रहा है। लेकिन किसानों को चिंता है कि गंगा में बढ़ाव जारी रहा तो फसलों को भारी नुकसान होना तय है। शाहंशाहपुर के कुंजबिहारी पटेल, यशपाल, मुकेश सिंह, दिवेश सिंह, आशीष सिंह आदि ने बताया कि इस समय 60 से 70 प्रतिशत मिर्च की फसल की रोपाई हो गई है। बाढ़ आने पर कृषकों की कमर टूट जाएगी। इटही के किसान कन्हैया पटेल ने बताया कि नेनुआ, खीरा, कोहड़ा, परवल आदि फसलों की फलियां कीचड़ के संपर्क में आने से सड़ जा रही है।

फसल प्रबंधन के उपाय

मचान पर चढ़ाएं और खर-पतवार निकालें

शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि किसान अपने खेतों से पानी निकासी का उचित प्रबंध करें। कद्दूवर्गीय और अन्य सब्जी को मेड़ पर लगाएं और उन्हें मचान पर चढ़ाने की व्यवस्था करें। खर-पतवारों को खेत से बाहर निकालें। निदेशक ने बताया कि कोई भी दवा या खाद बारिश की स्थिति को देखते हुए डालें। खाद या रसायन कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही प्रयोग करें।

FAQs

वाराणसी में किसानों को किन फसलों को नुकसान हो सकता है?
वाराणसी में किसानों को फूलगोभी, चौलाई, नेनुआ, खीरा, कोहड़ा और परवल की फलियों को नुकसान हो सकता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: पौधों में गलन और फलियों में सड़न शुरू