बेनतीजा रही किसानों संग अफसरों की बैठक

Jan 18, 2026 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - रविवार को प्रशासनिक अफसरों और किसानों के बीच ‘वर्ल्ड सिटी एक्सपो’ योजना के खिलाफ बैठक हुई। किसानों ने योजना का विरोध किया, जिससे बैठक बेनतीजा रही। एक किसान ने आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी। एसडीएम ने किसानों से आपत्तियां लिखित में जमा करने को कहा, लेकिन अधिकांश किसान असहमत रहे।

बेनतीजा रही किसानों संग अफसरों की बैठक

हरहुआ संवाद। ‘वर्ल्ड सिटी एक्सपो’ टाउनशिप योजना के विरोध में रविवार को प्रशासनिक अफसरों ने किसानों संग बैठक की। जिसमें किसानों ने योजना का पुरजोर विरोध किया। जिसकी वजह से बैठक बेनतीजा रही। इसके पूर्व योजना के विरोध में रविवार को किसान महापंचायत प्रस्तावित की थी। जिसे मंजूरी नहीं दी गई। ‘वर्ल्ड सिटी एक्सपो’ योजना में भूमि अधिग्रहण के लिए बुलाई गई बैठक में प्रभावित 11 गांवों के किसानों ने भाग लिया। एक किसान ने अधिग्रहण के विरोध में आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दे डाली। जिसका अन्य ने भी समर्थन किया। एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी और आवास विकास विभाग के अफसरों ने किसानों से कहाकि वे अपनी आपत्ति लिखित रूप में एसएलओ कार्यालय में जमा कर दें, जिस पर विचार किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे अधिकतर किसान असहमत दिखे। बैठक में कोई समाधान न निकलने पर एसडीएम बैठक छोड़कर चली गईं। बैठक में किसान अमित कुमार सिंह, लालमन यादव, महेंद्र यादव, अनिल सिंह, मार्कंडेय सिंह, विनय सिंह, राकेश सिंह, संजय पटेल, पुष्कर सिंह, इन्द्रकेश कुमार सिंह, बलवंत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह लल्लू, शिवकुमार पटेल, बिहारी पटेल, ओम प्रकाश सिंह, मंशा सिंह, नरसिंह दुबे, सोनू मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद सिंह, एडवोकेट देवेंद्र सिंह, नरेंद्र पटेल, सुक्खू पटेल, अनिल पटेल और राजन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।