चौबेपुर और आयर में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति जानी
Varanasi News - चौबेपुर/हरहुआ में सहायक विकास अधिकारी ने ढांका गांव में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उर्वरक के संतुलित इस्तेमाल की अपील की। आयर ब्लॉक में बीडीओ ने ‘डोर टु डोर’ रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी ली।

चौबेपुर/हरहुआ (वाराणसी), हिटी। चौबेपुर में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ने रविवार को ढांका गांव में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसी क्रम में आयर ब्लॉक में बीडीओ ने ‘डोर टु डोर’ रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी ली। कर्मचारियों को काम तेजी लाने का निर्देश दिया गया।ढांका गांव (चौबेपुर) में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) केशव प्रसाद यादव ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले फायदे बताए। साथ ही उनसे उर्वरक के संतुलित इस्तेमाल की अपील की। खंड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने सलाह दी कि गेहूं की फसल कटने के बाद किसान खेत की मिट्टी पलटकर हल से गहरी जुताई करें।
तत्पश्चात, हरी खाद की फसल ढैंचा बोएं। इससे हरी खाद के इस्तेमाल से खेत में ऑर्गेनिक कार्बन और नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है। मिट्टी की भौतिक दशा सुधरती है। रासायनिक उर्वरकों की खपत कम होती है। खेती की लागत कम होती है। साधु, अजगुत राम, शिवशंकर, अनूप पांडेय, गायत्री देवी उपस्थित रहीं।वहीं हरहुआ के आयर ब्लॉक में बीडीओ ने ‘डोर टु डोर’ फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी ली। बताया कि इसके तहत आयर में 21, भटपुरवा कला में 16 और शिवरामपुर में 11 फार्मर रजिस्ट्री बनाई गई। बताया कि यूनिक नंबर से रजिस्ट्री की जा रही है। आयर के ग्राम प्रधान सूर्यप्रकाश मौर्य, भटपुरवा कला की प्रधान सरोज देवी, शिवरामपुर की प्रधान मंजुला देवी, सचिव संजय सोनकर और जयप्रकाश भारती रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


