भारत की जीत की खुशी में हृदयाघात से मौत
Feb 17, 2026 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - चित्रसेनपुर गांव में 45 वर्षीय किसान इंद्रजीत पटेल की हृदयाघात से मौत हो गई। वह भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देख रहे थे और भारत की जीत पर खुशी मनाते हुए अचानक सीने में दर्द महसूस करने लगे। अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

कछवांरोड। चित्रसेनपुर गांव (मिर्जामुराद) में रविवार रात 45 वर्षीय किसान इंद्रजीत पटेल की हृदयाघात से मौत हो गई। गांव में चर्चा है कि भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखते समय भारत की जीत के खुशी में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों ने बताया कि वह टीवी पर मैच देख रहे थे। भारत के जीतने पर काफी खुश हुए और अचानक सीने में दर्द उठा। उन्हें निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। सोमवार सुबह घर ले आये थे। दोपहर 12 बजे उनकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



