Varanasi News: बरेका के दो अफसर और 10 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
Varanasi News: वाराणसी में सेवानिवृत्त वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त संजय पीसे और अन्य कर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाप्रबंधक ने सेवानिवृत्त कर्मियों को नए जीवन के अध्याय की शुभकामनाएं दीं। कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए और सेवानिवृत्ति को जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

Varanasi News: वाराणसी। बरेका के प्रशासनिक भवन में सोमवार को गत माह सेवानिवृत्त वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त संजय पीसे, सहायक वित्त सलाहकार रमाशंकर जायसवाल एवं दस कर्मचारियों के विदाई में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी से विदाई है, जीवन से नहीं, बल्कि जीवन के नए और सार्थक अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सेवानिवृत्तकर्मियों को स्वस्थ, सुखी एवं शांतिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद शरीर की देखभाल, परिवार, वित्तीय प्रबंधन तथा सामाजिक सरोकारों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवाकाल के अनुभव, संस्मरण एवं प्रेरक प्रसंग साझा किए तथा बरेका को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया।
सेवानिवृत्त होने वालों में विनोद कुमार सिंह, धर्मशीला देवी, राजाराम, देवानंद देव पांडेय, संजू सिन्हा, फूला देवी, शशि भूषण, नय्यर आजम, किरन देवी एवं शिवशंकर कुमार भी शामिल रहे। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल माबूद, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव भी रहे।


