शूटिंग के लिए बना नकली थाना, पहुंची पुलिस
Varanasi News - फोटो - पुलिस के नाम से सेव है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चांदपुर में शूटिंग के लिए बनाए गए एक नकली थाना भवन और उसके बोर्ड की तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में वाराणसी के कमला नगर थाने का बोर्ड लगा दिख रहा था, जबकि इस नाम का कोई थाना वाराणसी में मौजूद नहीं है। तस्वीर वायरल होते मंडुवाडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को जानकारी दी गई कि थाना भवन वास्तविक नहीं, बल्कि धारावाहिक की शूटिंग के लिए बनाया गया सेट है। इसके बाद पुलिस लौट गई। कमलाश्री फिल्म प्रा. लि. के बैनर तले दूरदर्शन के लिए धारावाहिक नारी शक्ति की शूटिंग चांदपुर में चल रही है।
निर्माता दिलीप सोनकर ने बताया कि धारावाहिक के एक दृश्य में वाराणसी के कमला नगर थाने की स्क्रिप्ट है, जिसके लिए यह सेट तैयार कराया गया था। भवन के सामने ‘थाना कमला नगर, जिला वाराणसी’ लिखा गया था। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने सेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शूटिंग की अनुमति से संबंधित दस्तावेज दिखाए गए तथा थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




