एनएचएआई के नाम पर जारी किया नियुक्ति पत्र, केस
Varanasi News - वाराणसी में एनएचएआई के लेटरहेड और अधिकारियों के हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। परियोजना निदेशक अरुण कुमार की शिकायत पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों को नौकरी देने के लिए फर्जी पत्र जारी किए गए हैं।

वाराणसी। एनएचएआई के लेटरहेड और अधिकारियों के हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरुण कुमार की शिकायत पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। तहरीर में बताया गया कि किसी व्यक्ति ने प्राधिकरण के अध्यक्ष, महाप्रबंधक (एचआर/एडमिन) और परियोजना कार्यालय के नाम से फर्जी पत्र जारी कर कुछ लोगों को नौकरी देने की बात कही है। इन फर्जी पत्रों के माध्यम से कुछ व्यक्तियों को वाराणसी स्थित प्राधिकरण के परियोजना कार्यालय में नियुक्ति देने का दावा किया गया है, जबकि प्राधिकरण के किसी भी अधिकारी की ओर से इस प्रकार का कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।
न ही किसी को इसके लिए अधिकृत किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


