
6 और 7 दिसंबर 34 परीक्षा केंद्रों पर जुटेंगे परीक्षार्थी
Varanasi News - वाराणसी में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने बैठक की। 6 और 7 दिसंबर को 34 केंद्रों पर परीक्षा होगी। हर जोन के लिए विशेष ड्यूटी प्लान और अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और तकनीकी निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष संचालन के लिए शुक्रवार को यातायात लाइन सभागार में अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने बैठक की। गूगल मीट के माध्यम से सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, तकनीकी निगरानी एवं यातायात व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश जारी किए। कुल 34 केंद्रों पर 6 और 7 दिसंबर को परीक्षा आयोजित है। उन्होंने बताया कि वरुणा जोन में एक, काशी जोन में 22 और गोमती जोन में 11 केंद्र हैं। हर जोन के लिए विशेष ड्यूटी प्लान और नियंत्रण अधिकारी नियुक्त है। निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तय ड्यूटी पॉइंट पर समय पर पहुंचें और मेमो में अंकित दायित्वों का कड़ाई से पालन करें।
प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा घेरा सुनिश्चित किया जाएगा। प्रवेश द्वार, और कक्षा क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। संवेदनशील केंद्रों पर नियमित निरीक्षण और तैनात अधिकारी की रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी। भीड़ में किसी भी अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई करने और परीक्षार्थियों को सहयोगात्मक मार्गदर्शन व सहायता करने को कहा। केंद्रों के आसपास मुख्य मार्गों पर यातायात नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी और वीडियो रिकॉर्डिंग के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तकनीकी बाधा, नकल तकनीक या मोबाइल या ई-डिवाइस दुरुपयोग पर तत्काल रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। फर्जी परीक्षार्थी, प्रवेश पत्र या पहचान पत्र की जालसाजी, नकल के किसी भी प्रयास पर सतर्कता बरतने के लिए कहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




