त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार ने निकाली शोभायात्रा
Mar 01, 2026 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार द्वारा फागुन महोत्सव के अंतर्गत शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा धर्मसंघ से शुरू होकर रवींद्रपुरी, दुर्गाकुंड होते हुए त्रिदेव मंदिर पहुंची। भक्तों ने खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा के साथ पूजा अर्चना की और निशान अर्पित किए।

वाराणसी। त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से फागुन महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को प्रातः धर्मसंघ से शोभायात्रा निकाली गई। निशान की पूजा मंदिर के पुजारी नितेश ने की। भरत सराफ, राधे गोविंद केजरीवाल, अनूप सराफ ने भक्तों को निशाना देकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भगवा पताका लेकर श्रद्धालु शोभायात्रा धर्मसंघ से रवींद्रपुरी, दुर्गाकुंड होते हुए त्रिदेव मंदिर पहुंची। वाहन पर खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा सजाई गई थी। त्रिदेव मंदिर पहुंचकर भक्तों ने राणी सती, सालासर हनुमान एवं खाटू श्याम के चरणों में निशान अर्पित किए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



