Varanasi News: डॉक्टरों के आठ पद स्वीकृत, पुनर्वास पर भी जोर

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी के पांडेयपुर स्थित मानसिक रोग अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज करने के लिए शासन ने आठ नए मेडिकल ऑफिसर पद स्वीकृत किए हैं। इससे मरीजों को अस्पताल में तुरंत चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी, साथ ही मरीजों को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट और काउंसिलिंग के लिए क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद भी स्वीकृत किए गए हैं।

Varanasi News: डॉक्टरों के आठ पद स्वीकृत, पुनर्वास पर भी जोर

Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित मानसिक रोग अस्पताल भर्ती मरीजों में अन्य बीमारियों का इलाज भी वहीं होगा। शासन ने अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के आठ पद स्वीकृत किए हैं। इन डॉक्टरों की तैनाती के बाद भर्ती मरीजों को अस्पताल में ही तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही मानसिक रोगियों को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट का एक पद भी स्वीकृत हुआ है। मानसिक अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में करीब पांच सौ मरीज परामर्श के लिए आते हैं। फिलहाल यहां करीब 250 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में सिर्फ छह साइकेट्रिस्ट हैं। अभी भर्ती मानसिक रोगियों के इलाज के दौरान बुखार, संक्रमण, ब्लड प्रेशर, शुगर या दूसरी शारीरिक समस्या होने पर जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। इसको देखते हुए शासन ने आठ नए मेडिकल ऑफिसर का पद स्वीकृत किया है। यानी अब यहां पर कुल 14 डॉक्टर होंगे। इसके साथ ही ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट मरीजों को उनकी क्षमता के अनुसार दैनिक गतिविधियों और कामकाज के लिए प्रशिक्षित करेंगे। मानसिक रोगियों को रोजगार से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उन्हें धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। मानसिक अस्पताल के निदेशक डॉ. सीपी मल्ल ने कहा कि डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से व्यवस्था बेहतर होगी。

मरीजों की हो सकेगी काउंसिलिंग

अस्पताल में मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ नर्स के भी तीन पद स्वीकृत किए गए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के बाद स्टाफ नर्स की कुल संख्या बढ़कर 36 हो जाएगी। इसके साथ ही मानसिक रोगियों के इलाज में दवाओं के साथ काउंसिलिंग की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए दो क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद स्वीकृत किए हैं। ये मरीजों की मनोवैज्ञानिक जांच, काउंसलिंग और व्यवहार संबंधी समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मानसिक रोग अस्पताल में कितने नए मेडिकल ऑफिसर पद स्वीकृत किए गए हैं?
दरअसल, अस्पताल में आठ नए मेडिकल ऑफिसर के पद स्वीकृत किए गए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: डॉक्टरों के आठ पद स्वीकृत, पुनर्वास पर भी जोर