Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsIndian Medical Association Elections Over 160 Doctors Register in Varanasi
आईएमए चुनाव के लिए 162 ने किया नामांकन

आईएमए चुनाव के लिए 162 ने किया नामांकन

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी के लिए नामांकन की अंतिम तिथि पर 162 डॉक्टरों ने पंजीकरण कराया। अंतिम दिन डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह और डॉ. अतुल सिंह ने अध्यक्ष और सचिव पद के लिए नामांकन किया। चुनाव 21 दिसंबर को होंगे।

Dec 07, 2025 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी के लिए नामांकन की अंतिम तिथि पर काफी गहमागहमी रही। अंतिम दिन 30 से अधिक डॉक्टरों ने नामांकन किया, जिससे अब तक कुल 162 डॉक्टरों ने पंजीकरण करा लिया है। अंतिम दिन डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह ने अध्यक्ष और डॉ. अतुल सिंह ने सचिव पद के लिए नामांकन किया। वहीं, डॉ. अमित कुमार सिंह ने वित्त सचिव, डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने वैज्ञानिक सचिव और डॉ. कर्मराज सिंह ने सामाजिक सचिव पद के लिए नामांकन किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय राय, डॉ. ओपी तिवारी, डॉ. अरविन्द सिंह, डॉ. कार्तिकेय सिंह, डॉ. अशोक कुमार राय, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. मधु अग्रवाल और बीएचयू आईएमएस ईएनटी विभाग के प्रो. विश्वंभर सिंह ने स्टेट काउंसिल के सदस्य पद के लिए नामांकन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल ने बताया कि अध्यक्ष, सचिव, ज्वॉइंट सचिव और सोशल सचिव पद पर तीन-तीन नामांकन हुए हैं, जबकि फाइनेंस सचिव और साइंटिफिक सचिव पद पर दो-दो नामांकन हुए हैं। एक्जीक्यूटिव मेंबर के 21 स्थानों के लिए 32 और स्टेट काउंसिल के 44 स्थानों के लिए 77 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। उन्होंने बताया कि स्क्रूटनी की अंतिम तिथि 8 दिसंबर है और चुनाव 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।