संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध देशभर के कॉलेजों में परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएंगी। परीक्षा को सुचारु रूप से कराने के लिए विश्वविद्यालय इस बार केंद्रों और कॉलेजों का प्रशिक्षण कराएगा। शुक्र और शनिवार को दो दिनों में देशभर के कॉलेजों के लिए ऑनलाइन सत्र आयोजित होगा। समीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र का निर्धारण भी किया जाएगा।
Varanasi News - वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों की परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगी। विश्वविद्यालय इस बार परीक्षा केंद्रों और कॉलेजों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित करेगा। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण समीक्षा के बाद किया जाएगा, जिसमें विभिन्न जिलों के कॉलेजों के लिए प्रशिक्षण सत्र भी शामिल हैं।

वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध देशभर के कॉलेजों में परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएंगी। परीक्षा को सुचारु रूप से कराने के लिए विश्वविद्यालय इस बार केंद्रों और कॉलेजों का प्रशिक्षण कराएगा। शुक्र और शनिवार को दो दिनों में देशभर के कॉलेजों के लिए ऑनलाइन सत्र आयोजित होगा। समीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र का निर्धारण भी किया जाएगा। इस महीने के अंत में विश्वविद्यालय से संबद्ध विद्यालयों में प्रथमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की वार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके साथ ही शास्त्री और आचार्य के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी होंगी। परीक्षा कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय ने कॉलेजों के ऑनलाइन प्रशिक्षण की योजना बनाई गई है।
इसके तहत शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे से बनारस, भदोही, चंदौली, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ और आजमगढ़ का प्रशिक्षण होगा। अगले सत्र में बलिया, जौनपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, गोरखपुर, गोंडा, आंबेडकर नगर आदि जिलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शनिवार को सुबह 11.30 बजे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों के कॉलेजों का प्रशिक्षण होगा। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने शुक्रवार को ही केंद्र निर्धारण समिति की बैठक भी बुलाई है। उन्होंने बताया कि इस बार कॉलेजों में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा के बाद ही केंद्र निर्धारण किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


