जून तक बिना कार्ड के होगा मरीजों का इलाज

Apr 08, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - राहत श्रम विभाग ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में समयावधि बढ़ाई समीक्षा के बाद

जून तक बिना कार्ड के होगा मरीजों का इलाज

वाराणसी। पांडेयपुर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज में जून तक बिना कार्ड के मरीज भर्ती हो सकेंगे। श्रम मंत्रालय ने उनके लिए तीन महीने तक समयावधि बढ़ा दी है। इससे उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। उनका इलाज आसानी से हो सकेगा। अगली समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय समीक्षा के बाद किया जाएगा। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में 220 बेड हैं। यहां पर ओपीडी में परामर्श सभी मरीजों को मिलता है लेकिन सिर्फ ईएसआई कार्डधारी ही भर्ती होते हैं। अक्तूबर, 2025 में श्रम मंत्रालय ने बिना ईएसआई कार्डधारी मरीजों को भर्ती करने, उनके ऑपरेशन और उन्हें दवा देने का निर्देश दिया था।

छह महीने तक उन्हें सुविधाएं मिलनी थी। मार्च में समयावधि खत्म हो गई। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने फिर से मंत्रालय को इसकी रिपोर्ट भेजी थी लेकिन मंत्रालय ने तीन महीने समयावधि बढ़ा दी है। डिप्टी एमएस डॉ. प्रभाष कुमार राय ने कहा कि बिना कार्ड के मरीजों को फायदा होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।