नीट परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार हेतु विभिन्न निर्देश दिए। उन्होंने हर सप्ताह कार्य की समीक्षा की आवश्यकता बताई और अपराधों की विवेचना के लिए निर्धारित समय सीमाएं तय कीं। डायल 112 की उत्कृष्टता पर भी चर्चा की, जिसमें वाराणसी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

नीट परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान तीनों जोन के डीसीपी से कहा कि हर सप्ताह अपने जोन के काम की समीक्षा करें। एसीपी, एसएचओ एवं विवेचकों की अलग-अलग जवाबदेही तय करें। कहा कि सामान्य अपराधों में 60 दिन, जघन्य अपराध में 90 दिन में विवेचना पूरी करनी है। यह नियम राजपत्रित अधिकारियों पर भी लागू है। एससी-एसटी एवं दहेज हत्या के मामलों की समयबद्ध, निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने के लिए कहा। संवेदनशील मुकदमों का प्राथमिकता पर खुलासा कर गिरफ्तारी के निर्देशित किया। गैंगस्टर मामलों के जल्द निस्तारण, चिह्नित अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एवं हिस्ट्रीशीट की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चोरी पर रोक के लिए रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कहा।

मुहर्रम की तैयारियाँ

मुहर्रम के संबंध में कहा कि सभी उच्चाधिकारी स्वयं मार्गों का भ्रमण करें। पूर्व की घटनाओं, संवेदनशील बिंदुओं एवं स्थानीय परिस्थितियों का अवलोकन करें। हर अधिकारी को ताजियों के मार्ग, गंतव्य स्थल, तैनात पुलिस बल एवं ड्यूटी प्वाइंट की जानकारी हो। संवेदनशील क्षेत्रों में रूफ टॉप ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाने तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी के लिए कहा। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

----

112 सेवा में वाराणसी प्रदेश में शीर्ष पर

डायल 112 की समीक्षा

पुलिस आयुक्त ने डायल 112 को और प्रभावी बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित किया। बताया कि सतत मॉनीटरिंग के चलते प्रदेश की रैंकिंग में वाराणसी शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। 05 मिनट 20 सेकेंड के औसत रिस्पॉन्स टाइम एवं 94 प्रतिशत जनसंतुष्टि स्तर पर कर्मियों की सराहना की। कहा कि यूपी-112 देश के लिए मॉडल बन चुका है।

उत्कृष्टता का पुरस्कार

उन्होंने घोषणा की कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन पीआरवी टीमों को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कहा कि औसत रिस्पॉन्स टाइम एवं जनसंतुष्टि स्तर बनाये रखते हुए प्रत्येक स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम 09 मिनट के भीतर सुनिश्चित किया जाए। 10 मिनट से अधिक विलंब होने पर संबंधित कर्मियों की समीक्षा, काउंसलिंग एवं आवश्यकतानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

पीआरवी टीमों की समीक्षा

एक की सराहना, दो को चेताया

सीपी ने कपसेठी की पीआरवी-4967 की उत्कृष्ट कॉलर संतुष्टि पर विशेष सराहना की। चोलापुर की पीआरवी-6137, रामनगर, मिर्जामुराद एवं सर्किल सारनाथ की पीआरवी टीमों को कार्यप्रणाली में सुधार की हिदायत दी।

सामान्य प्रश्न

पुलिस आयुक्त ने बैठक में क्या निर्देश दिए?
पुलिस आयुक्त ने हर सप्ताह अपने जोन के काम की समीक्षा करने, एसीपी, एसएचओ एवं विवेचकों की जवाबदेही तय करने, सामान्य अपराधों की विवेचना 60 दिन और जघन्य अपराध में 90 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए।
Amit Kumar Varma

लेखक के बारे में

Amit Kumar Varma

शॉर्ट बायो : अमित वर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित वर्मा की पहचान वाराणसी में लीडिंग अखबार के क्राइम एवं खेल रिपोर्टर के तौर पर है। उन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। अगस्त 2017 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अखबार के अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए काम किया है। पाठकों की रुचि के अनुसार स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमित ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक हिन्दुस्तान में स्ट्रिंगर के तौर पर की। मार्च 2013 से अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से जुड़े। वहां पर सिटी डेस्क पर काम करने का अनुभव रहा है। अगस्त 2017 से अब तक दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
स्नातक (कला वर्ग) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनको अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव है। इनमें से हर बीट पर कमांड होने के साथ ही रिसर्च बेस्ड स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
टीवी, ओटीटी, फिल्म, और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ है। कई सेलिब्रिटी एवं खेल सितारों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता विश्वसनीयता की होनी चाहिए। पाठकों को प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना चाहिए। ताकि उनका विश्वास न टूटे।


विशेषज्ञता
अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, स्पॉट रिपोर्टिंग, किसी भी इवेंट की रिपोर्टिंग
रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का भी अनुभव
रिसर्च बेस्ट स्टोरी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।