23 अप्रैल से दो घंटे रीशेड्यूल होकर चलेगी जनशताब्दी एक्सप्रेस

Apr 21, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में पूर्व मध्य रेलवे के निवाड़ी-जट डुमरी स्टेशन के बीच इंजीनियरिंग कार्य के कारण प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक किया जाएगा। इसके चलते 23 और 24 अप्रैल को बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस को 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है। वहीं, 22 और 25 अप्रैल को अन्य गाड़ियों में भी समय परिवर्तन किया जाएगा।

23 अप्रैल से दो घंटे रीशेड्यूल होकर चलेगी जनशताब्दी एक्सप्रेस

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के निवाड़ी-जट डुमरी स्टेशन के बीच इंजीनियरिंग कार्य के कारण प्री-नॉन इंटरलॉक तथा नॉन इंटरलॉक होगा। इससे गाड़ियों का पुनर्निर्धारण और नियंत्रण किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 23 और 24 अप्रैल को बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस बनारस से 120 मिनट (2 घंटे) पुनर्निर्धारित (रीशेड्यूल) कर चलाई जाएगी। वहीं, 22 और 25 अप्रैल को 15125 बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस बक्सर-बिहटा स्टेशनों के बीच 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।