ट्रिपिंग की आ रही शिकायतें, तत्काल लगाए रोक

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने ट्रिपिंग की समस्याओं पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। शहर में बिजली कटौती की शिकायतें बढ़ रही हैं, जिसे सख्ती से हल करने के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई गई।

ट्रिपिंग की आ रही शिकायतें, तत्काल लगाए रोक

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ट्रिपिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की। ट्रिपिंग की शिकायतें काफी आने लगी है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या स्वीकार्य नहीं है। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाए। बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। काशी महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है। इसलिए यहां की बिजली व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। एमडी का फूटा गुस्सा, एक-एक कर सबकी लगाई क्लासऊर्जा मंत्री के सामने सारनाथ डिविजन के गणेश धाम कॉलोनी में कई बार बिजली कटौती की शिकायत हुई। मंत्री को बताया गया कि ट्रांसफार्मर में तनकीनी खराबी के चलते बिजली कट रही है। कई बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस पर ऊर्जा मंत्री ने पूर्वांचल-डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार को सख्ती से शिकायत का समाधान करने का निर्देश जारी किया। इसके बाद एमडी आग बबूला हो गए। उन्होंने एक तरफ से कई अधिकारियों को फटकार लगाई। पहले अभियंताओं को आड़े हाथों लिया। उसके बाद ट्रांसफार्मर लगाने वाली फर्म कैपिटल के अधिकारियों से जवाब तलब किया। फर्म के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाते हुए अपनी कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी। एमडी का उग्र रूप देख अन्य अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा है।----------------धरातल पर स्पष्ट दिखना चाहिए योजनाओं का प्रभावफोटो: समीक्षा बैठक के नाम सेव है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने सीएम ग्रिड योजना एवं वैश्विक नगरोदय योजना की प्रगति की समीक्षा आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई कार्य में तेजी लाये जाने का दिया गया निर्देश वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता।योजनाओं का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट दिखना चाहिए। बनारस को एक आधुनिक एवं व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जाए। उक्त बातें शनिवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कही। वहं सर्किट हाउस में सीएम ग्रिड योजना एवं वैश्विक नगरोदय योजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से वाराणसी के विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। मंत्री ने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जलभराव की समस्या किसी भी स्थिति में उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नगर निगम एवं जलकल विभाग को समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कर लिये जाए। सड़क एवं शहरी सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया। अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे शहर की व्यवस्था और सुगमता दोनों में सुधार होगा। बैठक में मेयर अशोक तिवारी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार, नगर विकास हिमांशु नागपाल, मुख्य अभियंता राकेश पांडेय, मुख्य अभियंता अनिल वर्मा आदि थे।----------------ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वैन का किया उद्घाटनफोटो: 25 पीजी 1प्रतिदिन 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में काम करेगी विशेष टीमट्रांसफॉर्मर बदलने से लेकर एचटी फॉल्ट तक का होगा त्वरित समाधानवाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता।उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को दो अत्याधुनिक विद्युत वैन का उद्घाटन किया। मंत्री ने सर्किट हाउस में वैन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वाराणसी में इन बहुउद्देशीय आपातकालीन वाहनों के संचालन और नियमित लाइन सर्वे जैसी प्रो-एक्टिव कार्यप्रणाली से न केवल विद्युत लाइनों की उम्र बढ़ेगी। बल्कि आम जनता को बिजली कटौती की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्युत फॉल्ट सुधार में लगने वाले समय को न्यूनतम करना है। इन दोनों विशेष वाहनों को हर प्रकार की तकनीकी चुनौती से निपटने के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। शहर में सही मायनों में चौबीस घंटे सेवा देने के लिए, इन वाहनों पर तैनात कर्मचारियों की टीम प्रतिदिन 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में कार्य करेगी। प्रत्येक शिफ्ट में सुपरवाइजर, लाइनमैन और हेल्पर सहित कुशल कर्मचारियों की टीम तत्पर रहेगी। एमडी ने बताया कि हाईटेंशन लाइनों का मेंटेनेंस, ब्रेकडाउन सुधार तथा आवश्यकता पड़ने पर ट्रांसफॉर्मर व क्रॉस आर्म को तुरंत बदलना। अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से भूमिगत केबलों में आए फॉल्ट का त्वरित पता लगा लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।