नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ट्रिपिंग पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि किसी भी क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या स्वीकार्य नहीं है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
वाराणसी में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने ट्रिपिंग की समस्याओं पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मंत्री ने अंडरग्राउंड केबलिंग की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसे तेज करने के निर्देश दिए।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ट्रिपिंग पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि किसी भी क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या स्वीकार्य नहीं है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएं। बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से काम करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इसके अलावा ऊर्जा मंत्री ने अंडरग्राउंड केबलिंग की प्रगति की जानकारी लेते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। एमडी का फूटा गुस्सा, चीफ समेत सबकी लगाई क्लासऊर्जा मंत्री के सामने मढ़ौली डिविजन की गणेश धाम कॉलोनी में कई बार बिजली कटौती की शिकायत हुई। यह शिकायत मंत्री के पीआरओ ने खुद मंत्री से की। उन्होंने मंत्री को बताया कि कैपिटल कंपनी ने नया ट्रांसफॉर्मर लगाया है। इसके बाद भी सप्लाई में दिक्कत आ रही है। शुक्रवार रात कई बार बिजली कटी। इस पर ऊर्जा मंत्री ने पूर्वांचल-डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार को सख्ती से शिकायत का समाधान करने का निर्देश दिया। इसके बाद एमडी आगबबूला हो गए। उन्होंने एक तरफ से कई अधिकारियों को फटकार लगाई। आरडीएसएस योजना के मुख्य अभियंता मुकेश कुमार समेत कई अभियंताओं को आड़े हाथों लिया। फिर ट्रांसफॉर्मर लगाने वाली फर्म कैपिटल के अधिकारियों से जवाब तलब किया। कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी। ----------------धरातल पर स्पष्ट दिखना चाहिए योजनाओं का प्रभावफोटो: समीक्षा बैठक के नाम सेव है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने सीएम ग्रिड योजना एवं वैश्विक नगरोदय योजना की प्रगति की समीक्षा आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई में तेजी लाये जाने का दिया निर्देश वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। योजनाओं का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट दिखना चाहिए। बनारस को एक आधुनिक एवं व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जाए। उक्त बातें शनिवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहीं। वह सर्किट हाउस में सीएम ग्रिड योजना एवं वैश्विक नगरोदय योजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि योजनाओं के माध्यम से वाराणसी के विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। मंत्री ने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि जलभराव किसी हाल में नहीं होना चाहिए। सड़क एवं शहरी सुंदरीकरण की समीक्षा करते हुए मंत्री ने सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया। बैठक में मेयर अशोक तिवारी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार, नगर विकास हिमांशु नागपाल, मुख्य अभियंता राकेश पांडेय, मुख्य अभियंता अनिल वर्मा आदि थे।----------------ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वैन का किया उद्घाटनफोटो: 25 पीजी 1प्रतिदिन 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में काम करेगी विशेष टीमट्रांसफॉर्मर बदलने से लेकर एचटी फॉल्ट तक का होगा त्वरित समाधानवाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को दो अत्याधुनिक विद्युत वैन का उद्घाटन किया। मंत्री ने सर्किट हाउस में वैन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वाराणसी में इन बहुउद्देशीय आपातकालीन वाहनों के संचालन और नियमित लाइन सर्वे जैसी प्रो-ऐक्टिव कार्यप्रणाली से न केवल विद्युत लाइनों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को बिजली कटौती की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्युत फॉल्ट सुधार में लगने वाले समय को न्यूनतम करना है। इन दोनों विशेष वाहनों को हर प्रकार की तकनीकी चुनौती से निपटने के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। शहर में सही मायनों में चौबीस घंटे सेवा देने के लिए, इन वाहनों पर तैनात कर्मचारियों की टीम प्रतिदिन 8-8 घंटे की तीन शिफ्टों में कार्य करेगी। प्रत्येक शिफ्ट में सुपरवाइजर, लाइनमैन और हेल्पर सहित कुशल कर्मचारियों की टीम रहेगी। एमडी ने बताया कि हाईटेंशन लाइनों का मेंटेनेंस, ब्रेकडाउन सुधार तथा आवश्यकता पड़ने पर ट्रांसफॉर्मर तथा क्रॉस आर्म को तुरंत बदलने के साथ भूमिगत केबलों में आए फॉल्ट का अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से तत्काल पता लगा लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


