लखपति दीदी, शी-मार्ट से महिलाएं होंगी सशक्तः सुधा यादव
Varanasi News - वाराणसी में पूर्व सांसद सुधा यादव ने भाजपा सरकार के बजट में लखपति दीदी योजना और महिलाओं के लिए ऋण जैसे प्रावधानों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर का बजट बनाती हैं लेकिन देश के बजट पर ध्यान नहीं देतीं। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

वाराणसी। पूर्व सांसद सुधा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम बजट में लखपति दीदी योजना, स्वयं सहायता समूहों के लिए शी-मार्ट, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 69 प्रतिशत ऋण महिलाओं देने जैसे प्रावधानों से आधी आबादी को सशक्त बनाया है। सुधा यादव शनिवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बजट पर महिला कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही थीं। सुधा यादव ने कहा कि महिलाएं घर का बजट बनाती हैं, लेकिन देश का बजट न सुनती हैं और न उस पर चर्चा करती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व ने महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है कि वे बजट की जानकारी समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं तक पहुंचाएं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले।
पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बजट 2026 में सर्वसमाज के हितों को ध्यान में रखा है और यह बजट लोकलुभावन नहीं बल्कि प्रगतिशील भारत को गति देने वाला है। प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने का दूरदर्शी विजन डॉक्यूमेंट है। कार्यक्रम में नम्रता चौरसिया, पूजा पांडेय, सुरेखा सिंह, कविता त्रिपाठी, आकांक्षा सोनकर, गीता विश्वकर्मा, गीता बिंद, प्रतिभा कुशवाहा, ऋचा सिंह, लक्ष्मी सिंह, साधना पांडेय, नेहा कक्कड़, प्रज्ञा पांडे, डॉ. आशा त्रिवेदी, कुसुम शर्मा, आभा पटेल, शालिनी सिंह, सीमा यादव, अर्चना शुक्ला, गीता कुमारी, सीमा ओझा, रेणु द्विवेदी सहित प्रदेश, क्षेत्र और सामाजिक संस्थाओं की महिला पदाधिकारी तथा 16 जिलों की महिला मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


