होली पर विशिष्ट महिलाओं का सम्मान

Feb 27, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में वैश्य महिला संगठन ने शक्ति सम्मान एवं होली कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने महिलाओं को एक-दूसरे का संबल बनने और सशक्त होने का संदेश दिया। इस अवसर पर मिथिलेश इंदु ने होली गीत प्रस्तुत किए।

होली पर विशिष्ट महिलाओं का सम्मान

वाराणसी। वैश्य महिला संगठन की ओर से गुरुवार को शक्ति सम्मान एवं होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुधाम कॉलोनी स्थित एक होटल में अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने कहा कि हम सभी महिलाओं को एक-दूसरे का संबल बन सशक्त होकर आगे बढ़ना होगा। मिथिलेश इंदु ने होली गीत प्रस्तुत किए। संचालन निशा रागिनी ने किया। इस दौरान संस्था की सचिव सुशीला जायसवाल उषा, सत्यभामा, संगीता, रेखा आदि मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।