नारी शक्ति वंदन समारोह में डिप्टी सीएम
Varanasi News - वाराणसी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद से महिलाओं को उनके अधिकार नहीं मिले। मोदी सरकार में यह सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना आवश्यक है।

वाराणसी, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद से महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में वह सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दल हमेशा महिलाओं की उपेक्षा करते रहे हैं, वे संसद में धर्म के नाम पर आरक्षण की बात करते हैं। लोगों को बरगला रहे हैं, क्योंकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि भारतीय संविधान में धर्म के नाम पर आरक्षण संभव नहीं है।ब्रजेश पाठक शुक्रवार को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में ‘नारी शक्ति वंदन, सशक्त नारी सशक्त भारत’ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि काशी की धरती हमेशा से नारी शक्ति की उपासक रही है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना विकसित भारत के निर्माण के लिए अनिवार्य है। प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास योजना बिना भेदभाव के लागू किया, मुस्लिम बेटियों के भी हितों की रक्षा की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


