नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

सेवापुरी के राजकीय महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने पदयात्रा निकाली और नारी शक्ति शृंखला बनाई। प्राचार्य और अन्य प्राध्यापक भी इस अभियान में शामिल हुए।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम

सेवापुरी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के लिए बरकी स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम हुआ। इससे पूर्व महाविद्यालय में बिल के समर्थन में छात्राओं ने पदयात्रा निकाली। इसी क्रम में नारी शक्ति शृंखला बनाई एवं मिस्ड काल अभियान और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. श्वेता सिंह, सह प्रभारी डॉ. आकांक्षा सिंह सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी भी इसमें शामिल हुए। इनमें डॉ. शिवमंगल यादव, डॉ.ओमप्रकाश वर्मा, डॉ.अनुज कुमार सिंह, डॉ.राजेश कुमार दुबे, डॉ.चंडी प्रसाद पांडेय, डॉ.धर्मेंद्र यादव, सुनील कुमार मौर्य, ओमप्रकाश, मिथिलेश कुमार, उषा आदि की मौजूदगी रही।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।