संकटमोचन मंदिर के ‘द्वार’ के हनुमानजी को रंगोली में उतारा

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में संकट मोचन संगीत समारोह के दौरान उदीयमान कलाकारों ने कला दीर्घा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हनुमानजी की आकृति वाली रंगोली, जो आंचल चौधरी की टीम द्वारा बनाई गई, ने सभी को आकर्षित किया। दीपकों की रोशनी ने रंगोली की सुंदरता को और बढ़ा दिया।

संकटमोचन मंदिर के ‘द्वार’ के हनुमानजी को रंगोली में उतारा

वाराणसी। संकट मोचन संगीत समारोह के दौरान सजाई गई कला दीर्घा में नगर के उदीयमान कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से चमत्कृत किया। इसका एक सशक्त उदाहरण वह रंगोली बनी जिसमें मंदिर के मुख्यद्वार के ऊपर लगाए गए हनुमानजी की आकृति रंगोली में उतारी गई। राहुल बाबा के मार्गदर्शन में इस रंगोली को आंचल चौधरी की टीम ने आकार दिया। इस टीम की दो अन्य होनकार सदस्य निहारिका प्रधान और श्रुति सिंह रहीं। रंगोली के तीन तरफ जलाए गए दीपक इसके सौंदर्य में इजाफा करते दिखे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।