बिजली चोरी कराने वाले पर कार्रवाई का एमडी का निर्देश

Apr 07, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने दालमंडी में बिजली चोरी की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य अभियंता ने संबंधित अभियंताओं और संविदा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानदार असगर अली पर जुर्माना लगाया गया था लेकिन कर्मचारी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई।

बिजली चोरी कराने वाले पर कार्रवाई का एमडी का निर्देश

वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने दालमंडी में बिजली चोरी प्रकरण को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मंगलवार को वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता राकेश पांडेय को चौक उपकेंद्र के अभियंताओं और बिजली चोरी कराने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्य अभियंता ने मच्छोदरी डिविजन के अधिशासी अभियंता से दोबारा जांच आख्या तलब की है। बता दें कि सोशल मीडिया पर 25 मार्च को दालमंडी के दुकानदार को कटिया मारकर बिजली चोरी का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दुकानदार को यह कहते सुना गया कि वह चौक उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी की शह पर कटिया मारता है।

बदले में वह उसे हर महीने सुविधा शुल्क देता है। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। मामले में छापेमारी के बाद कार्रवाई हुई। जेई ने दुकानदार असगर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना तो लगा दिया था परंतु स्पष्टीकरण में बिजली चोरी के पीछे किसी भी कर्मचारी के शामिल होने की पुष्टि नहीं की थी। बिजली चोरी पकड़ने वाले चौक उपकेंद्र के कर्मचारी लक्ष्मी नारायण दास और अजीत चौहान की ओर से एसडीओ को दिये गए पत्र में बताया था कि दुकानदार असगर अली को बिजली चोरी करते पकड़ा गया था। उस वक्त दुकानदार ने बताया था कि चोरी से बिजली जलाने के एवज में वह संविदा कर्मचारी को हर महीने सुविधा शुल्क देते हैं। इस पर दुकानदार ने कर्मचारी से बातचीत कराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।