Varanasi News: मंडुवाडीह में चोरी की बिजली से चल रहा था होटल
Varanasi News: वाराणसी में, पूर्वांचल डिस्कॉम के एएसपी समर बहादुर के आदेश पर शुक्रवार को बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विभिन्न जिलों में छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसमें होटल और निजी आवास शामिल हैं। कुल मिलाकर 39 केडब्ल्यूएच की बिजली चोरी की गई।

Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम में एएसपी (विजिलेंस) समर बहादुर के निर्देश पर सरोज पांडेय की अगुवाई में शुक्रवार को बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विजिलेंस टीम ने एक साथ वाराणसी, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में छापेमारी की। इस दौरान सबसे बड़ी मंडुवाडीह के चांदपुर के आयुषी जायका होटल में 6 केडब्ल्यूएच और एक घर में 9 केडब्ल्यूएच की बिजली चोरी पकड़ी गई।
बिजली चोरी के तरीके
प्रभारी प्रवर्तन दल वाराणसी प्रथम के उपनिरीक्षक रामआश्रय यादव और अवर अभियंता राहुल सिंह चंदेल ने टीम ने जांच में पाया कि दो अतिरिक्त केबल से कटिया लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। परिसर में होटल आयुषी जायका भी चोरी की बिजली से चल रहा है। प्रवर्तन दल प्रभारी अखंड प्रताप सिंह और जेई शशि कपूर एवं विपिन सिंह की टीम ने बलिया के नेवरी में एक मकान में नौ केडब्ल्यूएच की बिजली चोरी पकड़ी।
अन्य जिलों में छापेमारी
प्रभारी प्रवर्तन दल प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी और अवर अभियंता संदीप कुमार गौड़ ने सोनभद्र के नदिरा किरबिल में एक उपभोक्ता को मीटर बाइपास कर घरेलू कनेक्शन पर 5 केडब्ल्यूएच की बिजली चोरी करते पकड़ा गया। प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह और जेई अरुण कुमार गौड़ को मिर्जापुर के कछारी विजयपुर में एक मकान में पांच केडब्ल्यूएच की बिजली चोरी होती मिली। प्रभारी रामकेश यादव और अवर अभियंता मुरारी लाल दुबे ने भदोही में औराई के एक परिसर में 5 केडब्ल्यूएच की विद्युत चोरी पकड़ी। यहां मीटर बाइपास कर बिजल चोरी हो रही थी। प्रभारी उपनिरीक्षक मंशाराम व अवर अभियंता राजीव सिंह की टीम ने कुशीनगर में एक उपभोक्ता के परिसर में 6 केडब्ल्यूएच की बिजली चोरी पकड़ी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने गोरखपुर के खजनी में 6 केडब्ल्यूएच की बिजली की चोरी पकड़ी।


