नाइट मार्केट के बकाए पर स्मार्ट सिटी को नोटिस

Apr 06, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - नोट: लाइव पर नहीं भेजें। टैग: बिजली विभाग विभाग ने कनेक्शन

नाइट मार्केट के बकाए पर स्मार्ट सिटी को नोटिस

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग ने नाइट मार्केट पर लगभग 15 लाख रुपये बकाये की वसूली की कवायद तेज कर दी है। डीपीएच उपकेंद्र के अभियंताओं ने स्थाई विद्युत विच्छेदन (पीडी) कर दिया गया है। वहीं नगरीय विद्युत वितरण खंड-मढ़ौली के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बकाया वसूली के लिए स्मार्ट सिटी को नोटिस भेजा है। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्मार्ट सिटी का नाइट मार्केट का निर्माण कराया गया था। लगभग दो किमी तक फैले मार्केट में 99 दुकानें थीं। दुकानों में बिजली सप्लाई के लिए वाराणसी स्मार्ट सिटी के नाम से कनेक्शन लिया गया है। नाइट मार्केट के संचालन की जिम्मेदारी श्रेया इंटरप्राइजेज को सौंपी गई थी।

कंपनी दुकानदारों से बिजली बिल की वसूली तो करती रही लेकिन बिजली विभाग में जमा नहीं किया। बाद में श्रेया कंपनी का ठेका रद्द कर दिया था। नाइट मार्केट भी तोड़ दिया गया। इसके बाद कंपनी फरार हो गई।कई बार काटी गई थी बिजलीबकाये पर नाइट मार्केट की कई बार बिजली काटी गई थी। एक बार तो चार दिनों तक पूरा मार्केट अंधेरे में था। दबाव पड़ने पर श्रेया कंपनी ने बकाये की 20 प्रतिशत राशि जमा की तब बिजली जोड़ी गई थी।दुकानदारों से अधिक वसूली कीसंचालक श्रेया कंपनी दुकानदारों से बिजली बिल के नाम पर मनमानी वसूली करती थी। तय यूनिट से सात से आठ रुपये अधिक चार्ज किया था। दुकानदारों ने इसकी कई बार बिजली विभाग और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से शिकायत भी की थी।सिंगल प्वाइंट पर था कनेक्शननाइट बाजार में लगभग 100 किलोवॉट का सिंगल प्वाइंट का कनेक्शन था। श्रेया कंपनी दुकानों पर सब मीटर लगाकर प्रति यूनिट के हिसाब से बिल की वसूली करती थी।वर्जननाइट मार्केट पर लगभग 15 लाख रुपये बकाया है। कनेक्शन की पीडी कर दी गई है। रिकवरी के लिए स्मार्ट सिटी को नोटिस भेज दिया गया है।कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, मढ़ौली डिविजन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।