बिजली कर्मियों ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन
वाराणसी में बिजलीकर्मियों ने निजीकरण और ऊर्जा प्रबंधन की दमनात्मक नीतियों के खिलाफ धरना दिया। वक्ताओं ने कर्मचारियों के हितों की आवाज उठाने वाले अधिकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई की बात की। 03 दिसंबर 2022 को हुए समझौते का पालन नहीं होने से असंतोष बढ़ा है।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को निजीकरण एवं ऊर्जा प्रबंधन की दमनात्मक नीतियों के विरोध में बिजलीकर्मियों ने भिखारीपुर स्थित हनुमान मंदिर पर धरना सभा की। साथ ही पूर्वांचल डिस्कॉम मुख्यालय तक जुलूस भी निकाला।
धरना सभा का उद्देश्य
सभा में वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन की ओर से कर्मचारी हितों की आवाज उठाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लगातार दमनात्मक एवं उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही हैं। स्थानांतरण, निलंबन, अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा मानसिक दबाव बनाकर कर्मचारियों को भयभीत किया जा रहा है। प्रदेश सरकार एवं ऊर्जा प्रबंधन की ओर से विद्युत सेवाओं के निजीकरण की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, जो न केवल बिजलीकर्मियों के हितों के विरुद्ध है बल्कि आम उपभोक्ताओं के लिए भी घातक सिद्ध होगा।
समझौते का पालन न होना
वक्ताओं ने कहा कि 03 दिसंबर 2022 को ऊर्जा मंत्री एवं शासन स्तर पर हुए लिखित समझौते का आज तक पालन नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। ऊर्जा प्रबंधन कर्मचारी संगठनों की लोकतांत्रिक गतिविधियों को दबाने का प्रयास कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों एवं संगठन पदाधिकारियों के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण स्थानांतरण, निलंबन, चार्जशीट, वेतन रोकने तथा मानसिक उत्पीड़न जैसी कार्रवाई लगातार की जा रही हैं। बिजलीकर्मी हर परिस्थिति में प्रदेश की जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए दिन-रात कार्य करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। सभा में जितेन्द्र सिंह गुर्जर, मायाशंकर तिवारी, महेंद्र राय, अंकुर पाडेय, ओपी सिंह, प्रेमनाथ राय, चंद्रभूषण उपाध्याय, सूर्यदेव पांडेय, अखिलेश शर्मा, दलसिंगार यादव, निखिलेश सिंह, एसके सिंह, रामकुमार झा, गिरीश यादव,धर्मेंद्र यादव आदि थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


