Varanasi News: स्ट्रीट पोल में उतरा करंट, चपेट में आये दो युवक
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी में शनिवार रात नरिया तिराहा पर लगे स्ट्रीट पोल में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से दो युवक घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया। बिजली कर्मचारियों ने जांच की और पाया कि तार कटने के कारण पोल में करंट आ रहा था। लेकिन कर्मचारियों ने समस्या का समाधान करने के बजाय रास्ता बंद कर दिया।

Varanasi News: वाराणसी। लंका नरिया तिराहा पर लगे स्ट्रीट पोल में शनिवार रात करंट उतर गया। नरिया क्षेत्र के रहने वाले दो युवक करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने डंडे के सहारे दोनों को बचाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने जांच की तो पता चला कि तार कहीं कटने के कारण पोल में टच कर रहा था। अर्थिंग मिलने से करंट पोल में प्रवाहित होने लगा था। फॉल्ट सही करने की बजाए कर्मचारी ने पोल के पास बैरीकेडिंग कर दी रास्ता बंद कर दिया और चला गया।


