‘हिमगिरि’ में बुजुर्ग महिला यात्री से छिनैती

Feb 28, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में हिमगिरि एक्सप्रेस के सफर के दौरान एक बुजुर्ग महिला का पर्स छीन लिया गया। पर्स में 45 हजार रुपए और एक आईफोन था। घटना 20 जनवरी को हुई, जब ट्रेन व्यासनगर स्टेशन के पास धीमी हुई। जीआरपी ने शिकायत दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

‘हिमगिरि’ में बुजुर्ग महिला यात्री से छिनैती

वाराणसी। हिमगिरि एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक बुजुर्ग महिला का पर्स छीनकर उचक्का भाग निकला। पर्स में 45 हजार रुपए नगद और एक आईफोन भी रखा था। बीते 20 जनवरी को हुई घटना के संदर्भ में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जम्मू-कश्मीर के रूप नगर की रहने वाली पिंकी रानी ने लिखित शिकायती पत्र में बताया कि वह हिमगिरि एक्सप्रेस के बी-2 बोगी में यात्रा कर रही थी। देर रात दो बजे व्यासनगर स्टेशन के समीप ट्रेन धीमी हुई। इस बीच एक उचक्का उनका पर्स छीनकर ट्रेन से कूद गया। जसीडीह स्टेशन पर इसकी लिखित शिकायती की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।