Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsED Raids Shubham Jaiswal s Properties in Codeine Cough Syrup Smuggling Case
शुभम के सीए के कार्यालय दूसरे दिन भी ईडी पहुंची

शुभम के सीए के कार्यालय दूसरे दिन भी ईडी पहुंची

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में ईडी की टीम ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में शुभम जायसवाल के सीए के कार्यालय पर छानबीन की। टीम ने महंगे सामानों के खरीद-बिक्री की जानकारी जुटाई। शुभम का दुबई में एक होटल का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह ईडी की कार्यवाही के बारे में बात कर रहा है।

Dec 13, 2025 01:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में वाराणसी पहुंची ईडी की टीम दूसरे दिन भी ऑडिट में जुटी रही। दूसरे दिन सरगना शुभम जायसवाल के सीए विष्णु अग्रवाल के अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी स्थित आवासीय कार्यालय पर टीम पहुंची है। कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही एक एक बिलों की जानकारी ली जा रही है। लखनऊ ईडी की टीम शनिवार को दोबारा सीए के कार्यालय पहुंची। गेट बंद कर अंदर छानबीन जारी है। दूसरे दिन की ऑडिट में शुभम जायसवाल के घर से मिले महंगे लग्जरी सामानों के खरीद बिक्री आदि के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। शुभम के बादशाह बाग कॉलोनी के घर से देर रात निकली थी टीम शुभम के बादशाह बाग कॉलोनी के घर से शुक्रवार देर रात ईडी की टीम ऑडिट कर निकली थी। उसके घर से करोड़ों के ऐशो आराम से जुड़ी सामग्रियों के मिलने की बात सामने आ रही है। शुभम का दुबई का कथित वीडियो वायरल शनिवार को शुभम जायसवाल का कथित तौर पर दुबई के एक होटल का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह फोन पर बात कर रहा है। कहा जा रहा है कि अपने लोगों से वह ईडी की कार्यवाही के बारे में जानकारी ले रहा है।