तैराकी और पोलो में 34वीं वाहिनी चैंपियन

Apr 08, 2026 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में 29वीं पूर्वी जोन अंतर वाहिनी तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता का समापन हुआ। 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर तैराकी में विजेता बनी, जबकि 42वीं वाहिनी प्रयागराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्रॉस कंट्री में 20वीं वाहिनी आजमगढ़ ने पहला और 36वीं वाहिनी भुल्लनपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

 तैराकी और पोलो में 34वीं वाहिनी चैंपियन

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी में चल रही 29वीं पूर्वी जोन अंतर वाहिनी तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर तैराकी में विजेता बनी। जबकि, 42वीं वाहिनी प्रयागराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाटर पोलो प्रतियोगिता मे 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर और 42वीं वाहिनी प्रयागराज के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमे 34 वीं वाहिनी ने जीत दर्ज की। वहीं, क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में 20वीं वाहिनी आजमगढ़ ने प्रथम स्थान और 36वीं वाहिनी भुल्लनपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।इसके पूर्व उपमहानिरीक्षक (पीएसी वाराणसी अनुभाग) मनोज कुमार सोनकर ने स्पर्धाओं का शुभारंभ किया।

इसके बाद सभी वाहिनियों के टीम प्रबंधकों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन सचिव और सेनानायक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शिविरपाल तेज बहादुर सिंह यादव, दलनायक ब्रजेश राय, बदन यादव, पीसी धीरेन्द्र सिंह आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।