Varanasi News: नशे में धुत यात्री पार्किंग में सोया, दुबई की उड़ान छूटी
Varanasi News: लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार रात दुबई जाने के लिए पहुंचा एक यात्री नशे की हालत में पार्किंग में ही सो गया। इससे उसकी दुबई की उ

Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार रात दुबई जाने के लिए पहुंचा एक यात्री नशे की हालत में पार्किंग में ही सो गया। इससे उसकी दुबई की उड़ान छूट गई। बाबतपुर चौकी पुलिस ने यात्री को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया। गोरखपुर में बड़हलगंज निवासी भूषण कुमार को बुधवार रात 9.05 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से आईएक्स-183 से दुबई जाना था। वह शाम करीब 5.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्री अत्यधिक नशे में था। इसके चलते वह एयरपोर्ट की पार्किंग में ही सो गया। इसकी जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने यात्री की जांच करने के बाद बाबतपुर चौकी को सूचना दी।
चौकी प्रभारी विजय कुशवाहा ने बताया कि यात्री के परिवार का कोई सदस्य आसपास नहीं रहता है। गोरखपुर में उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

