आईएबी के विजिटिंग फेलो बने डॉ. सुनील
Varanasi News - दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्रा का चयन इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ बिजनेस यूएसए के 2026-27 के विजिटिंग फेलो के रूप में हुआ है। वे 'ट्रांसनेशनल एल्डर केयर' विषय पर शोध करेंगे। इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं मिली हैं।

वाराणसी। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्रा का चयन इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ बिजनेस (आईएबी) यूएसए के 2026-27 के विजिटिंग फेलो के रूप में हुआ है। डॉ. मिश्रा काशी के मूल निवासी हैं। अमेरिका स्थित आईएबी मुख्यालय से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार यह फेलोशिप डॉ. मिश्रा के शैक्षणिक शोध, अकादमिक प्रतिबद्धता और वैश्विक ज्ञान-परंपराओं को समझने में संभावित योगदान के लिए प्रदान की गई है। डॉ. मिश्रा इस फेलोशिप के अंतर्गत ‘ट्रांसनेशनल एल्डर केयर’ विषय पर शोध कार्य करेंगे। यह अध्ययन वैश्वीकरण के दौर में उन वृद्ध माता-पिता की समस्याओं पर केंद्रित है, जिनके बच्चे विदेश में रहते हैं।
फेलोशिप अवधि में डॉ. मिश्रा आईएबी के वैश्विक विद्वानों, नीति-विशेषज्ञों और शोध-मार्गदर्शकों के साथ शैक्षणिक संवाद, सेमिनार एवं कार्यशालाओं में भाग लेंगे। साथ ही उन्हें एक शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित करना होगा। इस उपलब्धि पर उन्हें लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्य प्रो. लता शर्मा सहित काशी की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्वानों ने शुभकामनाएं दी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


