स्टेट काउंसिल में भी डॉ. अरुण त्रिपाठी को सर्वाधिक मत
Varanasi News - वाराणसी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के स्टेट काउंसिल मेंबर के चुनाव परिणाम घोषित हुए। डॉ. अरुण त्रिपाठी ने 731 मतों के साथ सचिव पद पर जीत हासिल की। डॉ. शालिनी टंडन दूसरे और डॉ. अतुल कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कुल 77 डॉक्टरों ने 44 सीटों के लिए नामांकन किया था।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के वाराणसी शाखा के स्टेट काउंसिल मेंबर के परिणाम की घोषणा मंगलवार को देररात हुई। परिणाम के अनुसार आईएमए के निर्वाचित सचिव डॉ. अरुण त्रिपाठी को सर्वाधिक 731 मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर डॉ. शालिनी टंडन और तीसरे पर डॉ. अतुल कुमार सिंह हैं। विदित हो कि डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी को एग्जीक्यूटिव काउंसिल में भी सर्वाधिक मत मिले थे। स्टेट काउंसिल की 44 सीट के लिए 77 डॉक्टरों ने नामांकन किया। मंगलवार को इसकी काउंटिंग की गई। इसमें डॉ. त्रिपाठी को 731, डॉ. टंडन को 711, डॉ. सिंह को 707, डॉ. सीकेपी सिन्हा को 705, डॉ. रितु गर्ग को 704, डॉ. आलोक सी. भारद्वाज को 702, डॉ. मनोज श्रीवास्तव को 687, डॉ. ओपी तिवारी को 686, डॉ. पीके तिवारी को 674, डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह को 674, डॉ. संजय राय को 669, प्रीति गुप्ता को 663, डॉ. कर्मराज सिंह को 646, डॉ. एसपी सिंह को 646, डॉ. कार्तिकेय सिंह को 643, डॉ. मधु अग्रवाल को 643, डॉ. अनुराग टंडन को 637, डॉ. भानुशंकर पांडे को 631, डॉ. विजय गुप्ता को 629, डॉ. अशोक राय को 624, डॉ. संजय गर्ग को 621, डॉ. अश्विनी टंडन को 616, डॉ. राहुल चंद्रा को 600, डॉ. अमित सिंह को 594, डॉ. संजय पटेल को 592, डॉ. शैलेंद्र सिंह को 590, डॉ. हेमंत कुमार सिंह को 581, डॉ. अरविंद सिंह को 562, डॉ. शिवशक्ति द्विवेदी को 551, डॉ. अभिषेक सिंह को 543, डॉ. एसपी गुप्ता को 536, डॉ. विशाल सिंह यादव को 527, डॉ. विवेक कुमार को 507, डॉ. आलोक को 507, डॉ. सुधीर सिंह को 494 वोट मिले हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


