डॉ. अजीत को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Varanasi News - वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सैगल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भारतेंदु नाट्य अकादमी स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मानित किया। उन्हें चिकित्सा, रंगमंच और समाजसेवा में उनके बेहतर कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया। आईएमए के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने डॉ. सैगल को बधाई दी।

वाराणसी। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सैगल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान लखनऊ में आयोजित भारतेंदु नाट्य अकादमी स्वर्ण जयंती समारोह में दिया गया है। डॉ. सैगल को यह सम्मान चिकित्सा, रंगमंच और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए दिया गया है। डॉ. अजीत सैगल को मिले इस सम्मान पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, सचिव डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. केपी अग्रवाल, डॉ. एससी गोयल, डॉ. संजय यादव, सुमन पाठक, संजीव अग्रवाल, डॉ. आनंद शर्मा, रंजीत चड्ढा, चंद्र शेखर कपूर, वीरेंद्र कपूर, डॉ शैलेंद्र ने बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


