Varanasi News: अंडाशय से निकाला पांच किलो का ट्यूमर

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी के शिवपुर सीएचएसी में डॉक्टरों ने एक युवती के अंडाशय से पांच किलो का ट्यूमर निकाला। युवती पिछले पांच महीनों से पेट दर्द और यूरिन पास करने में समस्या से जूझ रही थी। आर्थिक कठिनाइयों के चलते वह ऑपरेशन नहीं करा पा रही थी। डॉक्टरों ने नि:शुल्क ऑपरेशन किया और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

Varanasi News: अंडाशय से निकाला पांच किलो का ट्यूमर

Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शिवपुर सीएचएसी में डॉक्टरों ने एक युवती के अंडाशय से पांच किलो का ट्यूमर निकाला है। युवती अब पूरी तरह स्वास्थ्य है। पिछले पांच महीने से महिला इससे जूझ रही थी। उसने कई अस्पतालों में परामर्श लिया, लेकिन आर्थिक स्थिति के चलते ऑपरेशन नहीं करा पा रही थी। शिवपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने नि:शुल्क ऑपरेशन किया। 18 वर्षीय युवती को पिछले पांच महीने में पेट दर्द, यूरिन पास होने में समस्या थी। कई जगह दिखाने के बाद शिवपुर सीएचसी पहुंची। यहां अधीक्षक एवं सर्जन डॉ. एसके यादव ने जांच की। इसमें पता चला कि अंडाशय में ट्यूमर है।

इसके बाद गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रश्मी उपाध्याय और एनेसेस्थिसिया के डॉ. निकुंज वर्मा के सहयोग से डॉ. यादव ने सफल ऑपरेशन किया। डॉ. यादव ने कहा कि निजी अस्पताल में इस सर्जरी में एक लाख रुपये तक खर्च आता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: अंडाशय से निकाला पांच किलो का ट्यूमर