
मार्कंडेय महादेवः सुरक्षित और सुगम स्नान-दर्शन की सुविधा मिलेः डीएम
Varanasi News - जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मार्कंडेय महादेव मंदिर का दौरा किया। उन्होंने गंगा घाट, मंदिर परिसर और अन्य क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सुरक्षित दर्शन-स्नान की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, और किसी भी लापरवाही से बचने की बात कही गई।
चौबेपुर (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने गंगा घाट, मंदिर परिसर, रैन बसेरा, संगम तट आदि क्षेत्रों में व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम दर्शन-स्नान की सुविधा मिले। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम के साथ ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शिवहरी मीणा, डीसीपी प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर नितिन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी थे। डीएम ने इस दौरान बीडीओ, एक्सईएन और मंदिर के पुजारी लालू गिरि, मुन्ना गिरि, रिंकू गिरि सहित गोस्वामी समाज के लोगों के साथ बैठक की।
इस दौरान बिजली, पेयजल, हैंडपंप, शौचालय, साफ-सफाई एवं प्रकाश आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर लें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




