चोलापुर, मिसिरपुर चिकित्सा अधीक्षकों को फटकार

Feb 27, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम सत्येंद्र कुमार ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। आयुष्मान कार्ड बनाने में कमी पर सीएससी चोलापुर और मिसिरपुर के चिकित्सा अधीक्षकों को फटकार लगाई। उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कार्य में कमी पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

चोलापुर, मिसिरपुर चिकित्सा अधीक्षकों को फटकार

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति की गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम सत्येंद्र कुमार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्य संतोषजनक न होने पर सीएससी चोलापुर एवं मिसिरपुर के चिकित्सा अधीक्षकों को फटकार लगाई। उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में संतोषजनक कार्य न होने पर विद्यापीठ एवं चोलापुर के संबंधित ऑपरेटरों को नोटिस जारी करने एवं वेतन रोकने का निर्देश दिया। एनआरसी में 55 प्रतिशत बेड खाली रहने पर नाराजगी जताई। डीएम ने होली से पहले आशा कार्यकर्ताओं सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी कर्मचारियों का मानदेय का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मातृ मृत्यु समीक्षा के अंतर्गत बीएचयू में हुई सभी मृत्यु की ऑडिट रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। डीएम ने बीएचयू में प्रसव के दौरान मां की मृत्यु की घटना पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.हरिश्चंद्र मौर्य एवं मैटरनल कंसल्टेंट पूनम गुप्ता को जांच का निर्देश दिया। डीएम ने ई-रुपी वाउचर के अंतर्गत अल्ट्रासाउंड सेवाएं संचालित न होने पर नाराजगी जताई। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश हेल्थ रैंकिंग में वाराणसी दूसरे स्थान पर है। बैठक में प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शाहिद आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।