तय समय में पूरा करें होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजः डीएम
Varanasi News - वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार ने निर्माणाधीन राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज के बच्चों के खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्ध कराने, गौशाला को स्थानांतरित करने और पहुंच मार्ग के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, पिंडरा में पर्यटन विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।

वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को निर्माणाधीन राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल गड़खरा के निरीक्षण करने के दौरान तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कॉलेज के बच्चों को खेल मैदान के लिए एसडीएम को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही सामने बनी गौशाला को दूसरी जगह शिफ्ट करने और पहुंच मार्ग के निर्माण में तेजी लाने को कहा। यूपीपीसीएल अभियंता ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी उन्होंने पिंडरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के करखियांव के सुंदरीकरण और पर्यटन विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। यहां तालाब सुंदरीकरण, पाथवे निर्माण, पौधरोपण, जेटी लगाने, म्यूजिकल फाउंटेन विकसित कराने सहित अन्य कार्यों के लिए एस्टीमेट बनवाने का निर्देश जेडी पर्यटन को दिये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


