Varanasi News: जिला पंचायत की दुकानों का बढ़ा किराया, अब 1000 रुपये देने होंगे
Varanasi News: वाराणसी में जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर अंतिम बैठक में सदस्यों ने पिछले पांच वर्षों को याद किया। अध्यक्ष पूनम मौर्य की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में किराए, सड़क निर्माण, और मरम्मत के कामों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने अधिकारियों से शीघ्र कार्यवाही की अपील की।

Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया। इससे पहले अंतिम बैठक में सदस्यों ने विकास कार्यों से ज्यादा गिला-शिकवा दूर करने पर फोकस किया। किसी ने शायरी तो किसी ने गीत से पांच वर्ष के कार्यकाल को याद किया। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में जिला पंचायत की दुकानों का किराया एक हजार रुपये करने का निर्णय हुआ। ऐसी नौ दुकानें कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत कार्यालय के आसपास ही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य की अध्यक्षता में दोपहर करीब 12.30 बजे बैठक शुरू हुई। अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दूबे ने पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की पुष्टि की।
बारिश की वजह से बैठक में 42 में 29 सदस्य ही पहुंचे थे। कई विभागों के अधिकारी भी नदारद रहे। जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने कोई आपत्ति की। सदस्यों ने बारी-बारी से अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में जिला पंचायत से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही अध्यक्ष और अपर मुख्य अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।सदस्यों ने केवल इस बात का अनुरोध किया कि हाल में सड़क निर्माण को जो टेंडर जारी किया गया है, उन पर जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाए। साथ ही जो काम शुरू हैं, उन्हें समय से पूरा करा लिया जाए। अध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी, आरईएस सहित सभी सम्बंधित कार्यदायी एजेंसियों को आवंटित कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा बारिश के चलते जर्जर सड़कों पर गिट्टी-राबिश डालकर चलने योग्य बनवाने को कहा। सदस्यों की शिकायत पर अध्यक्ष ने जलनिगम से कहा कि जहां भी काम पूरा हो गया है, वहां मरम्मत कराई जाए। सदस्य अंजनी नंदन पांडेय ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल की पुस्तिका तैयार कराई जाए।
लेखक के बारे में
Amareesh Singhशॉर्ट बायो : अमरीष सिंह, पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। इन्होंने हिन्दुस्तान डिजिटल प्रोग्राम 'दिनभर की पांच प्रमुख खबरें' के लिए एंकरिंग भी कर चुके हैं।
परिचय एवं अनुभव
अमरीष सिंह हिन्दुस्तान समाचार पत्र के विशेष संवाददाता हैं। इन्हें पत्रकारिता में 19 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमरीष सिंह ने अपने करियर की शुरुआत समाचार एजेंसी यूनिवार्ता दिल्ली से की, यहां विभिन्न राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग की। वर्ष 2007 में प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला वाराणसी से जुड़े। यहां सम्पादकीय विभाग में बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर और पूर्वांचल डेस्क पर काम किया। वर्ष 2014 में वाराणसी हिन्दुस्तान ज्वाइन किए और 2019 से रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अमरीष सिंह को विज्ञान और पत्रकारिता का संयोजन मिला। नगर निगम, विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, सिंचाई विभाग जैसे दर्जनों बीट पर काम किया। वर्तमान में टीम को लीड करने के साथ ही काशी विश्वनाथ धाम, ज्ञानवापी, जिला प्रशासन, ग्रामीण विकास, भाजपा, वीआईपी मूवमेंट जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विजन
अमरीष सिंह का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
विकासपरक खबरें, एक्सक्लूसिव रिपोर्टिंग।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का विशेष कवरेज।
ज्ञानवापी मुकदमा और उससे जुड़े संदर्भों की जानकारी।
नदी, परिवहन और उससे सम्बंधित बीट पर भी पकड़।
डेस्क और कोआर्डिनेशन का भी अनुभव
रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


