डीएम ने एलपीजी सिलेंडर गोदामों की जांच की

Mar 15, 2026 03:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने टकटकपुर स्थित एलपीजी गैस सिलेंडर गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम संचालकों को नियमों के अनुसार वितरण करने का निर्देश दिया और कालाबाजारी पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को सुगम वितरण सुनिश्चित करने के लिए ध्यान रखने को कहा।

डीएम ने एलपीजी सिलेंडर गोदामों की जांच की

वाराणसी, हिटी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को टकटकपुर स्थित इंडेन और भारत पेट्रोलियम के एलपीजी गैस सिलेंडर गोदामों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक की जांच की। गोदाम संचालकों एवं अधिकारियों से कहा कि सिलेंडरों का वितरण नियमानुसार करें। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी एवं स्टॉक होल्डिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को वितरण नियमानुसार सुनिश्चित कराया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि गैस गोदाम पर पैनी नजर रखी जाए। ताकि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सुगमता के साथ मिलती रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।