सीसी कैमरों से वेयरहाउस की सुरक्षा की लगातार निगरानी हो

Feb 27, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम सत्येंद्र कुमार ने सदर तहसील के निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। डीएम ने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीसी कैमरों से वेयरहाउस की सुरक्षा की लगातार निगरानी हो

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम सत्येंद्र कुमार ने सदर तहसील स्थित निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीन का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की संख्या एवं उनकी स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के सभी उपायों सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य व्यवस्था भी देखी। इस दौरान एडीएम प्रशासन विपिन कुमार समेत निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।