स्वस्थ जीवन के लिए डिजिटल डिटॉक्स जरूरी
Varanasi News - वाराणसी के हरिश्चंद्र महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल डिटॉक्स सेमिनार का आयोजन किया गया। उप प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने स्वस्थ डिजिटल आदतों के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। बीएड विद्यार्थी रवि कुमार और रितु राय ने डिजिटल डिटॉक्स तकनीकों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर कई प्रोफेसर और डॉक्टर भी उपस्थित रहे।

वाराणसी। हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों में डिजिटल डिटॉक्स के साथ स्वस्थ, संतुलित और जिम्मेदार डिजिटल स्क्रीन उपयोग की आदतों को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार हुआ। उप प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के साथ स्वस्थ डिजिटल आदतों का विकास जरूरी है। प्रो. अनिता सिंह ने भी विचार रखे। बीएड विद्यार्थी रवि कुमार और रितु राय ने डिजिटल डिटॉक्स तकनीकों का अभ्यास कराया। संचालन अमन खान ने किया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अनिल कुमार, प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. अनुराधा राय, प्रो. कनकलता विश्वकर्मा, डॉ. दुर्गेश सिंह यादव, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


