ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीघाट संध्या को कथक से अर्जुन ने सजाया

घाट संध्या को कथक से अर्जुन ने सजाया

वाराणसी वरिष्ठ संवाददाता रीवां घाट पर जिला सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित घाट संध्या में मंगलवार को अर्जुन झा ने कथक की प्रस्तुति दी। अनवरत आयोजन के 112 वें दिन अर्जुन ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी।...

घाट संध्या को कथक से अर्जुन ने सजाया
Center,VaranasiTue, 23 May 2017 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी वरिष्ठ संवाददाता रीवां घाट पर जिला सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित घाट संध्या में मंगलवार को अर्जुन झा ने कथक की प्रस्तुति दी। अनवरत आयोजन के 112 वें दिन अर्जुन ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं कला दीर्घा में चित्रकार आजाद कपूर की चित्र प्रदर्शनी 'एक्सप्रेशंस' लगी। अर्जुन झा ने कथक की शुरुआत कृष्ण स्तुति से की। इसके बाद तीन ताल की तीनों लय में थाट परन, टुकड़ा, तोड़ा, कवित्त मनोहारी प्रस्तुति हुई। समापन तराना से किया। कलाकार को प्रभुनाथ सिंह एवं दीपाली श्रीवास्तव ने सम्मान पत्र दिया। संचालन सीमा केशरी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें