आवश्यक : पूर्णिमा पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Apr 04, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी के पंचक्रोशी क्षेत्र में शीतला माता का पूर्णिमा पर्व पर विशेष शृंगार किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा आयोजित की गई, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर को फूलों और मालाओं से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता का पूजन किया और शोभायात्रा के बाद भंडारा आयोजित किया गया।

वाराणसी। पंचक्रोशी क्षेत्र में स्थित पुराने पुल वाली शीतला माता का पूर्णिमा के पावन अवसर पर शृंगार किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालु शामिल हुए। माता के दरबार की फूलों, मालाओं से विशेष सजावट की गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। विधि-विधान से माता शीतला का पूजन-अर्चन किया गया। शृंगार के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में माता की सजी-धजी पालकी को भक्तों ने कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण कराया। शोभायात्रा के बाद भंडारा हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


