Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsDeteriorating Road Conditions in Varanasi Cause Safety Concerns for Commuters
सड़क मरम्मत की दरकार, अफसरों को नहीं है सरोकार

सड़क मरम्मत की दरकार, अफसरों को नहीं है सरोकार

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में टकटकपुर गैस एजेंसी से मीरापुर बसहीं जाने वाला प्रमुख लिंक रोड जर्जर हालत में है। स्थानीय लोग नगर निगम से मरम्मत की मांग कर रहे हैं, क्योंकि यह सड़क दस साल से अधिक समय से मरम्मत की प्रतीक्षा कर रही है। सड़क की स्थिति के कारण कई दुर्घटनाएँ हो रही हैं।

Nov 30, 2025 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। टकटकपुर गैस एजेंसी से मीरापुर बसहीं की ओर जाने वाला मार्ग शहर का प्रमुख लिंक रोड है। जाम से बचने के लिए दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहन चालक अक्सर इसी रास्ते का उपयोग करते हैं, लेकिन यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी इसकी बदहाली पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। करीब दस साल से अधिक समय से यह मार्ग मरम्मत की प्रतीक्षा में है। महावीर मंदिर से मीरापुर बसहीं तक हंस नगर, ताजपुर, प्रताप नगर, वृंदा नगर, राधापुरम, टकटकपुर गैस गोदाम, बजरंग विहार और गौतम विहार जैसी कॉलोनियों की बड़ी आबादी इस सड़क पर निर्भर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बावजूद सड़क की हालत दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है। टकटकपुर गैस गोदाम से अनौला की ओर जाने वाला मार्ग भी इसी तरह जर्जर है। इस हिस्से पर कैलाशपुरी और कुबेर नगर कॉलोनियों के लोग बदहाल सड़क की समस्या से परेशान हैं। बातचीत- अक्सर दोपहिया वाहन पलट जाते हैं, हड्डी टूटने के कई मामले हो चुके हैं। रुद्र सोनकर, बजरंग विहार सड़क बुनियादी जरूरत है, नगर निगम को इस तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ. जेएन सिंह रघुवंशी, कैलाशपुरी कॉलोनी इतना व्यस्त संपर्क मार्ग होने के बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंजीत कुमार सोनकर, गौतम विहार बजरंग विहार और गौतम विहार के पास सड़क बेहद ऊबड़-खाबड़ है। विशाल पटेल, टकटकरपुर