Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsDeputy CM Brijesh Pathak Ensures No Issues for Patients in Government Hospitals
मंडलीय और जिला अस्पताल में जल्द सक्रिय करें आईसीयू

मंडलीय और जिला अस्पताल में जल्द सक्रिय करें आईसीयू

संक्षेप: Varanasi News - उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वाराणसी में सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने डॉक्टरों को समय पर ओपीडी में आने और बाहर की दवाएं न लिखने की चेतावनी दी।...

Wed, 29 Oct 2025 05:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शासकीय अस्पताल में मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। ओपीडी में डॉक्टर समय से आएं, बाहर की दवा न लिखें। अगर इसका उल्लंघन होगा तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों के इलाज के लिए मंडलीय और जिला अस्पताल में आईसीयू सक्रिय करें। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के माध्यम से नियुक्त कर मानव संसाधन की कमी पूरी की जाए। बनारस दौरे पर मंगलवार को आए उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने कहा कि मरीजों के हित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंडलीय अस्पताल को सुपर स्पेशियालिटी बनाने के कार्य की समीक्षा की। एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार से ओपीडी लोड, बेड ऑक्यूपेंसी रेट, दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। वहीं जिला और एलबीएस अस्पताल के सीएमएस से भी वहां की व्यवस्थाएं जानीं। उन्हें बताया गया कि जिला अस्पताल में एमआरआई और एलबीएस अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन की जरूरत है। उन्होंने दोनों जगह जल्द ही ये सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। महिला अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट की कमी की जानकारी पर सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी को वहां विशेषज्ञ की तैनाती का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक में जोर देकर कहा कि मरीजों को बाहर की दवा किसी हाल में न लिखी जाए। रोस्टर के अनुसार चादरें बदलने को भी कहा। इस दौरान सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने ‘इनवोशन इन वाराणसी’ बुकलेट उन्हें भेंट किया। इसमें सीएचसी स्तर पर शुरू होने वाली डायलिसिस, फिजियोथेरेपी सेंटर, सी-आर्म मशीन, लेप्रोस्कोपिक सहित अन्य का जिक्र है। वीडियो कॉल से देखी व्यवस्था कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भिटी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बेहतर व्यवस्था का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से ही डिप्टी सीएम को वहां की व्यवस्था दिखाई।